Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार में आयी गिरावट, जानिए क्या है  Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Decline

Stock Market Decline : घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले साल ब्याज दरों में कम कटौती के संकेत के बाद कमजोर वैश्विक रुख का असर बाजारों पर पड़ा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,162.12 अंक की गिरावट के साथ 79,020.08 अंक पर आ गया।

वहीं एनएसई निफ्टी 328.55 अंक फिसलकर 23,870.30 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। इंफोसिस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई।

Stock Market Decline

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.10 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।  शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,316.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version