Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में दर्ज की गई गिरावट, जानें Sensex और Nifty के हाल 

February 10, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में दर्ज की गई गिरावट, जानें Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Decline Recorded : विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। घरले बाजारों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.83 अंक की गिरावट के साथ 77,516.36 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 105.55 अंक फिसलकर 23,454.40 अंक पर रहा।

Stock Market Decline Recorded
Stock Market Decline Recorded

-इन शेयरों में हुआ नफा-नुक्सान

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, जोमैटो, सन फार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। भारती एयरटेल, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक और नेस्ले के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा।

-जानें अमेरिकी बाजार के हाल

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत चढक़र 75.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 470.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें