मुंबई: वैश्विक स्तर से मिल कमजोर संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर लगभग हर क्षेत्र में हुयी बिकवाली के कारण आज शेयर बाजार में गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी गिरावट लेकर बंद हुआ। हमास के आतंकियों और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर बन रही भू राजनैतिक स्थिति से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शेयर बाजार में रही गिरावट के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 483.24 अंक टूटकर 65512.39 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 141.15 अंक उतरकर 19512.35 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी तेजी बिकवाली देखी गयी जिससे बीएसई का मिडकैप 1.22 प्रतिशत गिरकर 31686.69 अंक पर और स्मॉलकैप 1.72 प्रतिशत फिसलकर 37209.94 अंक पर रहा। बीएसई में सभी समूह गिरावट में रहे जिसमें सर्विसेस में सबसे अधिक 2.73 प्रतिशत की और आईटी में सबसे कम 0.18 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी।
ये भी पढ़ें: Dubai में अब घर खरीदना हुआ आसान, प्रॉपर्टी और वीजा के लिए जारी किए नए नियम

