Site icon Dainik Savera Times

चार दिनों की तेजी के बाद शेयर बाजार में आयी गिरावट,जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: वैश्विक बाजारों से कमजोर रुझान मिलने और विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट हुई। इससे पहले पिछले चार कारोबारी सत्रों में बाजार चढ़ा था। बीते दिनों हुई रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 297.97 अंक गिरकर 73,574.32 पर आ गया।

निफ्टी 86.05 अंक गिरकर 22,319.55 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर टाटा मोटर्स,महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और एनटीपीसी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरकर बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 82.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 564.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में BJP की जीत का दावा, अमित शाह बोले- हर वोट बदलाव की नींव

Exit mobile version