Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक स्तर से मिले कमजोर संकेतों के साथ शेयर बाजार में आई गिरावट

October 18, 2023

वैश्विक स्तर से मिले कमजोर संकेतों के साथ शेयर बाजार में आई गिरावट

मुंबई: वैश्विक स्तर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर पावर, बैंकिंग, वित्तीय सेवायें सहित अधिकांश समूहों में हुयी बिकवाली के कारण शेयर बाजार गिरावट लेकर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 551.07 अंक टूटकर 65877.02 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 140.40 अंक गिरकर 19671.10 अंक पर रहा। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली देखी गयी जिससे बीएसई का मिडकैप 0.85 प्रतिशत उतरकर 32237.37 अंक पर और स्मॉलकैप 0.32 प्रतिशत फिसलकर 38462.63 अंक पर रहा।

ये भी पढ़ें : SRH Vs PBKS, IPL 2026: पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, शशांक की वापसी (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें