Dainik Savera Times

अमेरिकी टैरिफ के बाद शेयर बाजार में गिरावट, जानें Sensex और Nifty के आंकड़े

Stock Market Fall Down

Stock Market Fall Down मुंबई: अमेरिकी टैरिफ के बीच धातु, तेल और गैस शेयरों में भारी बिकवाली के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई, जिससे वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका फिर से बढ़ गई। इसके अलावा विदेशी पूंजी की निकासी से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 591.05 अंक या 0.77 प्रतिशत गिरकर 75,704.31 अंक पर आ गया।

Stock Market Fall Down
Stock Market Fall Down

-घाटे में रहे ये शेयर

एनएसई निफ्टी 202.55 अंक या 0.87 प्रतिशत गिरकर 23,047.55 पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी इंडिया, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज और अडानी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे।

इसके विपरीत एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई तीन प्रतिशत से अधिक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग दो प्रतिशत गिर गया।

– जानें विदेशी बाजारों की स्थिति

चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग किंगमिंग महोत्सव के कारण बंद रहे। गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.70 फीसदी गिरकर 69.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 2,806.00 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 221.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Exit mobile version