Dainik Savera Times

शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े  

Stock Market Falls After Gain

Stock Market Falls After Gain: मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों ने सात सत्र की तेजी के बाद बुधवार को मुनाफावसूली के कारण शुरुआती बढ़त खो दी और नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 150.68 अंक चढक़र 78,167.87 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 67.85 अंक की बढ़त के साथ 23,736.50 अंक पर रहा। हालांकि बाद में दोनों सूचकांकों ने शुरुआती बढ़त खो दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे।

फायदे में रहे ये शेयर-

बीएसई 73.05 अंक फिसलकर 77,928.26 अंक पर और निफ्टी 37.55 अंक की गिरावट के साथ 23,631.10 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, मारुति, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंफोसिस के शेयर नुकसान में रहे। इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स और  महिंद्रा  एंड महिंद्रा के शेयर फायदे में रहे।

Stock Market Falls After Gain
Stock Market Falls After Gain

जाने विदेशी बाजार के हाल-

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,371.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 32.81 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,017.19 अंक पर जबकि निफ्टी 10.30 अंक या 0.04 प्रतिशत चढक़र 23,668.65 अंक पर बंद हुआ था।

Exit mobile version