Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गयारह दिन की तेजी गंवाकर लुढ़का शेयर बाजार

September 19, 2023

गयारह दिन की तेजी गंवाकर लुढ़का शेयर बाजार

मुंबई: अमेरिका, ब्रिटेन, नॉर्वे, स्वीडन, स्विटजरलैंड और जापान में केंद्रीय बैंक की बैठकों से भरे इस सप्ताह से पहले विकास संबंधी चिंताओं को लेकर विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर दूरसंचार, आईटी, रियल्टी और टेक समेत बारह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार पिछले लगातार दिन की तेजी गंवाकर लुढ़क गया। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 241.79 अंक की गिरावट लेकर 67596.84 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 59.05 अंक टूटकर 20133.30 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.27 प्रतिशत उतरकर 32,418.81 अंक और स्मॉलकैप 0.60 प्रतिशत लुढ़ककर 37,601.16 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3947 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2082 में बिकवाली जबकि 1695 में लिवाली हुई वहीं 170 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 26 कंपनियां गिरावट जबकि शेष 24 तेजी पर रही। बीएसई के 12 समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.96, ऊर्जा 0.03, वित्तीय सेवाएं 0.45, हेल्थकेयर 0.61, इंडस्ट्रियल्स 0.19, आईटी 0.78, दूरसंचार 1.86, बैंकिंग 0.45, धातु 0.89, रियल्टी 1.27, टेक 0.92 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.74 प्रतिशत लुढ़क गये। विश्व बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.31, जर्मनी का डैक्स 0.59 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.39 प्रतिशत गिर गया जबकि जापान का निक्केई 1.10 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.26 प्रतिशत की तेजी रही।

ये भी पढ़ें: ब्याज के लिए फाइनेंसर ने काटा युवक का कान, जमकर की मारपीट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें