Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

January 17, 2025

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Fell Down : घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक स्तर पर सुस्त रुख बाजार में गिरावट का कारण बने। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 485 अंक की गिरावट के साथ 76,557.79 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 144.75 अंक फिसलकर 23,167.05 अंक पर रहा।

Stock Market Fell Down
Stock Market Fell Down

-इन शेयरों में हुआ नफा नुक्सान

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस तथा एक्सिस बैंक के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे।  इसके विपरीत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, नेस्ले और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में रहे।

-जानें विदेशी बाजार का हाल 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,341.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें