Dainik Savera Times

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में बढ़त के बाद आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Fell Down

Stock Market Fell Down : सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को कारोबार की शुरुआती सकारात्मक रुख के साथ की लेकिन जल्द ही विदेशी पूंजी की निकासी से उनमें गिरावट आ गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 296.94 अंक चढक़र 79,520.05 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 85.2 अंक की बढ़त के साथ 24,089.95 अंक पर रहा।

हालांकि, बाद में दोनों सूचकांक नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स 68.56 अंक की गिरावट के साथ 79,159.58 अंक पर और निफ्टी 48.20 अंक फिसलकर 23,956.55 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, टाइटन, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।

Stock Market Fell Down
Stock Market Fell Down

कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायद में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,227.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version