Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

November 4, 2024

शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock market Fell : निवेशकों की सतर्क धारणा के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 665.27 अंक की गिरावट के साथ 79,058.85 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 229.4 अंक फिसलकर 24,074.95 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टाइटन, मारुति और एनटीपीसी के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी आई।

Stock market Fell

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पिछले कारोबारी सत्र में बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 211.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें