Dainik Savera Times

भारत के मिसाइल हमले के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, जानिए Sensex और Nifty के हाल

Stock Market Fluctuates

Stock Market Fluctuates: मुंबई: भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए। मिसाइल हमलों के बाद देश के शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस सैन्य कार्रवाई का असर निवेशकों की भावनाओं पर साफ दिखाई दिया, जिससे बाजार में अस्थिरता बनी रही।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स दिन के शुरुआती सत्र में 80,844.63 अंकों के उच्चतम स्तर तक पहुंचा, लेकिन जल्द ही गिरकर 79,937.48 अंकों के न्यूनतम स्तर तक चला गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 24,449.60 के ऊपरी स्तर से फिसलकर 24,220 अंकों के निचले स्तर तक आया।

-कौन से शेयर रहे प्रभावित?

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कई में गिरावट दर्ज की गई। एचसीएल टेक , एशियन पेंट्स,हिंदुस्तान यूनिलीवर,सन फार्मा,अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले जैसे डिफेंसिव शेयरों में गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड जैसे शेयरों में मजबूती रही।

Stock Market Fluctuates
Stock Market Fluctuates

-ऑपरेशन सिदूर’ का असर

सरकार ने इस सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन सिदूर’ नाम दिया है, जो कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के दो सप्ताह बाद अंजाम दिया गया। इस हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान गई थी। रक्षा सूत्रों के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की रात भारत ने बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया।

-वैश्विक बाजारों का रुख

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया का KOSPI, शंघाई का SSE कंपोजिट और हांगकांग का  हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्केई 225 नुकसान में रहा। अमेरिका के शेयर बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुझान के साथ बंद हुए थे।

-कच्चे तेल और एफआईआई का योगदान

ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.61% बढ़कर 62.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो कि वैश्विक आपूर्ति चिंताओं को दर्शाता है। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बाजार में भरोसा जताया है। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,794.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Exit mobile version