Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव: जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े, एशियाई बाजारों में आयी कमजोरी

June 19, 2025

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव: जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े, एशियाई बाजारों में आयी कमजोरी

Stock market Fluctuations:  मुंबई: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरे। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और पश्चिम एशिया में ईरान-इज़राइल तनाव के बीच निवेशकों में अनिश्चितता का माहौल बना रहा। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने दिन की शुरुआत गिरावट के साथ की, लेकिन कुछ देर बाद बाजार ने स्थिरता की ओर कदम बढ़ाया।

सत्र के आरंभ में बीएसई सेंसेक्स 253 अंकों की गिरावट के साथ 81,191 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी करीब 74 अंक लुढ़क कर 24,738 के स्तर पर आ गया। हालांकि, बाद के घंटों में बाजार ने कुछ हद तक संभलते हुए स्थिरता दिखाई। दोपहर के आसपास सेंसेक्स 39 अंक की बढ़त लेकर 81,483 अंक पर और निफ्टी 22 अंकों की मजबूती के साथ 24,835 अंक पर कारोबार करता देखा गया।

-किन शेयरों में दिखा उतार-चढ़ाव

सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में से टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टाटा स्टील और अदाणी पोर्ट्स जैसे आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के शेयरों में कमजोरी रही। वहीं, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स जैसे शेयरों में मजबूती नजर आई।

Stock market Fluctuations
Stock market Fluctuations

-अंतरराष्ट्रीय संकेतों का असर

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली। जापान का निक्की 225, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सभी लाल निशान में बंद हुए। अमेरिकी बाजारों ने बुधवार को मिले-जुले संकेत दिए, जिससे वैश्विक निवेश धारणा पर असर पड़ा।

ब्रेंट क्रूड की कीमत में भी गिरावट आई और यह 0.27% नीचे आकर 76.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो ऊर्जा क्षेत्र के निवेशकों के लिए एक संकेतक माना जा रहा है।

-निवेशकों का मूड कैसा

हालांकि, विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की गतिविधियां सकारात्मक रहीं। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने बुधवार को 890 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसी तरह, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी बाजार में भरोसा जताते हुए 1,091 करोड़ रुपये का निवेश किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें