Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

January 21, 2025

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, जानिए Sensex और Nifty के हाल 
Stock Market Fluctuations : घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। कारोबारियों का कहना है कि कि बाजार वैश्विक तथा घरेलू दोनों तरह के घटनाक्रमों से संकेत मिलने का इंतजार कर रहा है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 224.28 अंक चढक़र 77,297.72 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 81.55 अंक की बढ़त के साथ 23,426.30 अंक पर रहा।
Stock Market Fluctuations
Stock Market Fluctuations

इन शेयरों में हुआ नफ़ा नुक्सान-

हालांकि, जल्द ही दोनों नकारात्मक दायरे में आ गए। बीएसई सेंसेक्स 309.55 अंक की गिरावट के साथ 76,763.89 पर, जबकि निफ्टी 41.45 अंक फिसलकर 23,303.30 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे।

अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, सन फार्मास्युटिकल्स, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को मार्टनि लूथर किंग जूनियर दिवस के अवसर पर बंद थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,336.54 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें