Dainik Savera Times

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में आई तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Gained

Stock Market Gained : घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दो सत्र से जारी गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह और एशियाई बाजारों में तेजी ने भी बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 193.17 अंक या 0.24 प्रतिशत चढक़र 81,701.63 अंक पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 47.40 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,666.40 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति के शेयर नुकसान में रहे।

Stock Market Gained

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.93 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 724.27 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,648.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version