Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बढ़त… चढ़े Sensex और Nifty के अंक, पढ़ें खबर 

March 10, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बढ़त… चढ़े Sensex और Nifty के अंक, पढ़ें खबर 

Stock Market Gaining: मुंबई: एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख और बिजली तथा उपयोगिता शेयरों में खरीदारी के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 324.67 अंक या 0.44 प्रतिशत चढ़कर 74,657.25 पर था।  इसी तरह एनएसई निफ्टी 98.45 अंक या 0.44 प्रतिशत बढक़र 22,650.95 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस में उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड  महिंद्रा, जोमैटो, टाइटन, लार्सन एंड टूब्रो और मारुति सुजुकी इंडिया में गिरावट हुई।

Stock Market Gaining
Stock Market Gaining

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,035.10 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,320.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर एफआईआई को पीछे छोड़ दिया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें