Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मजबूत जीडीपी आंकड़ों से शेयर बाजार ने लगाई छलांग

September 1, 2023

मजबूत जीडीपी आंकड़ों से शेयर बाजार ने लगाई छलांग

मुंबई: विश्व बाजार के मजबूत रुझान के बीच चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर, अनुमान से अधिक मजबूत रहने की बदौलत हुई चौतरफा लिवाली से आज शेयर बाजार में करीब एक प्रतिशत की तेजी रही। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 555.75 अंक अर्थात 0.86 प्रतिशत की छलांग लगाकर 65,387.16 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 181.50 अंक यानी 0.94 प्रतिशत उछलकर 19,435.30 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.75 प्रतिशत की तेजी लेकर 31,435.62 अंक और स्मॉलकैप 0.75 प्रतिशत मजबूत होकर 37,420.53 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3786 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2184 में लिवाली जबकि 1479 में बिकवाली हुई वहीं 123 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 44 कंपनियों में तेजी जबकि शेष सात में गिरावट रही।

ये भी पढ़ें : NRI की 12 दिन पहले हुई थी शादी, आज हादसे में मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें