Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

January 14, 2025

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

मुंबई: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले चार सत्र में भारी गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में वापसी की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 449.48 अंक चढक़र 76,779.49 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 141.25 अंक की बढ़त के साथ 23,227.20 अंक पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स पिछले चार कारोबारी सत्रों में 1,869.1 अंक या 2.39 प्रतिशत टूटा है।

नुकसान में रहे ये शेयर

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, अदाणी पो फाइनेंसर्ट्स और बजाज के शेयर लाभ में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर में नौ प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। टेक महिन्द्रा, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और नेस्ले के शेयर भी नुकसान में रहे।एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.74 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,892.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें