Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गंवाई बढ़त, गिरे Sensex और Nifty के आंकड़े

March 6, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गंवाई बढ़त, गिरे Sensex और Nifty के आंकड़े

Stock Market Lost Gains : प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही सारी बढ़त खो दी। सेंसेक्स और निफ्टी एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में बिकवाली के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

गिरे सेंसेक्स और निफ्टी-

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 578.36 अंक प्रतिशत उछलकर 74,308.59 पर खुला। एनएसई निफ्टी 154 अंक चढक़र 22,491.30 पर पहुंच गया। हालांकि, दोनों सूचकांकों ने जल्द ही अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और लाल निशान में आ गए। बीएसई सेंसेक्स 305.25 अंक गिरकर 73,424.98 पर तो निफ्टी 86.05 अंक टूटकर 22,251.25 पर आ गया।

लाभ में रहे ये शेयर –

सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, टाइटन, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में उल्लेखनीय गिरावट हुई। वहीं, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जोमैटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में बढ़त-

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुए। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,895.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत बढक़र 69.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 740.30 अंकों की बढ़त के साथ 73,730.23 पर बंद हुआ। 10 दिन की रिकॉर्ड गिरावट के बाद एनएसई निफ्टी 254.65 अंकों की उछाल के साथ 22,337.30 पर बंद हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें