Site icon Dainik Savera Times

शेयर बाजार आज खुलेगा या नहीं? देखें सालभर की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Stock Market Update

Stock Market Update

नई दिल्ली: शेयर बाजार में रोजाना ट्रेडिंग करने वाले लोगों के लिए आज की खबर काफी काम की है। बता दें कि 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस की वजह से शेयर बाजार की छुट्टी है। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों पूरी तरह बंद रहेंगे।

इसके बाद, शेयर बाजार सीधे 4 मई को ट्रेडिंग के लिए खुलेगा। क्योंकि 2 और 3 मई को शनिवार और रविवार की छुट्टी की वजह से बाजार बंद रहने वाला है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज भी रहेगा सुबह के कारोबार में बंद

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange-MCX) में भी महाराष्ट्र दिवस की वजह से सुबह के कारोबार में ट्रेडिंग नहीं होगी।

शेयर बाजार हॉलिडे 2026 की लिस्ट
1 26 मार्च गुरुवार राम नवमी
2 31 मार्च मंगलवार महावीर जयंती
3 3 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे
4 14 अप्रैल मंगलवार डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती
5 1 मई शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस
6 28 मई गुरुवार बकरी ईद
7 26 जून शुक्रवार मुहर्रम
8 14 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी
9 2 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
10 20 अक्टूबर मंगलवार दशहरा
11 10 नवंबर मंगलवार दिवाली – बालीप्रतिपदा
12 24 नवंबर मंगलवार प्रकाश गुरुपर्व गुरु नानक देव
13 25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस

ये भी पढ़ें…

गुरुवार को कैसा रहा शेयर बाजार

गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 582.86 अंक यानी 0.75 प्रतिशत टूटकर 76,913.50 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,237.5 अंक तक लुढ़क गया था लेकिन दोपहर के सत्र में कुछ संभल गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 180.10 अंक यानी 0.74 प्रतिशत गिरकर 23,997.55 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, सन फार्मा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

Exit mobile version