Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में कमजोर खुला

April 13, 2023

शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में कमजोर खुला

मुंबई: मंदी को लेकर नए सिरे से चिंता पैदा होने के बीच बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुले। इससे पिछले आठ कारोबारी सत्रों में बाजार चढ़ा है। मुख्य रूप से सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 164.66 अंक टूटकर 60,228.11 अंक पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.45 अंक के नुकसान से 17,767.95 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, टेक मंहिद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, विप्रो, एनटीपीसी और कोटक मंहिद्रा बैंक के शेयर नुकसान में थे। टीसीएस का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 14.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,392 करोड़ रुपये रहा है। पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व,हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, भारतीय स्टेट बैंक और मारुति के शेयर लाभ में थे।

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इंग्लिस और मोहसिन खान बाहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें