Dainik Savera Times

Stock Market Opening: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में गिरावट, जानें सेंसेक्स-निफ्टी के हाल

नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों से आए कमजोर संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग में साफ देखने को मिला। शुक्रवार की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई, जहां निवेशकों की सेंटीमेंट दबाव में दिखी।

ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 215 अंक टूटकर 85,359.14 पर खुला, जबकि निफ्टी 70 अंक गिरकर 26,101.40 के स्तर पर खुला। मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर दिखी 885 शेयर हरे निशान में रहे, वहीं 1312 में गिरावट आई और 158 शेयर सपाट रहे।

कमजोर ग्लोबल क्यूज, मिड-कैप स्पेस में दबाव और FII की बिकवाली ने शुरुआती कारोबार पर भार डाला। हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ चुनिंदा स्टॉक्स आज दमदार मूव दिखा सकते हैं।

आज किन शेयरों पर रहेगी खास नजर?

1. AWL Agri Business

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, Adani Commodities LLP ब्लॉक डील के जरिए AWL एग्री में लगभग 7% स्टेक बेच सकती है। यह सौदा स्टॉक में तेज उतार-चढ़ाव ला सकता है और ट्रेडरों के लिए शॉर्ट-टर्म मूवमेंट अहम होगा।

2. Max Financial Services

मैक्स वेंचर्स कंपनी में 0.46% हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेचने पर विचार कर रही है। यह डील स्टॉक की ओपनिंग और इंट्राडे वॉल्यूम पर असर डाल सकती है।

3. TCS

आईटी दिग्गज TCS ने अपने AI डेटा सेंटर प्रोजेक्ट HyperVault को विस्तार देने के लिए ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट कंपनी TPG के साथ एक रणनीतिक पार्टनरशिप की घोषणा की है। हाइपरवॉल्ट का लक्ष्य 1 GW से अधिक क्षमता वाले हाई-एंड AI डेटा सेंटर्स बनाना है। यह सहयोग भारत में बढ़ते AI इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग को पूरा करेगा और TCS के इस सेगमेंट में तेजी ला सकता है।

4. JSW Energy

JSW Energy को एक बड़ी राहत मिली है। Committee of Creditors (CoC) ने कंपनी के रायगढ़-चंपा रेल इंफ्रा प्रोजेक्ट के लिए दिए गए रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है। रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल की ओर से Letter of Intent (LoI) भी जारी हो चुका है। अब अंतिम मुहर NCLT से मिलने के बाद लगेगी।

5. Godrej Properties

रियल एस्टेट सेक्टर से एक अहम अपडेट, कंपनी की सब्सिडियरी Godrej Skyline Developers ने Kesar India से नागपुर के मौजा तकली इलाके में ₹115.71 करोड़ में जमीन खरीदी है। यह अधिग्रहण कंपनी की कैपिटल डेप्लॉयमेंट स्ट्रेटेजी और भविष्य की परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Exit mobile version