Dainik Savera Times

Stock Market Update: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, कई स्टॉक्स गिरे, जानें Sensex-Nifty के हाल

नई दिल्ली: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, सोमवार 8 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार ने सुस्ती के साथ शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में खुले, जिससे निवेशकों में शुरुआती घंटे में ही सतर्कता बढ़ गई।

शुरुआत में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 87.53 अंक या 0.10% गिरकर 85,624.84 पर खुला। वहीं, निफ्टी 50 भी 26.65 अंक या 0.10% टूटकर 26,159.80 के स्तर पर ओपन हुआ। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद, सुबह तकरीबन 9:20 बजे सेंसेक्स 78 अंकों की गिरावट के साथ 85,633 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 31 अंक फिसलकर 26,154 के स्तर पर पहुंच गया था।

बीएसई के टॉप गेनर

टेक महिंद्रा

इटरनल

एचसीएल टेक

टीसीएस

बीएसई के टॉप लूजर

बजाज फाइनेंस

ट्रेंट

सन फार्मा

एचडीएफसी बैंक

शुक्रवार को बाजार का प्रदर्शन

पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार, 5 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 447.05 अंक या 0.52% उछलकर 85,712.37 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 भी 152.70 अंक या 0.59% की मजबूती के साथ 26,186.45 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी की आशंका, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

बीएसई बास्केट में एसबीआईएन, बजाज फाइनेंस, मारुति और एचसीएल टेक शीर्ष गेनर रहे। दूसरी ओर, इटरनल, सन फार्मा, ट्रेंट और हिंदुस्तान यूनिलिवर टॉप लूजर की लिस्ट में शामिल रहे।

निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी 100, मिडकैप 100 और निफ्टी बैंक जैसे सेक्टोरियल इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। इसके विपरीत, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 लाल निशान पर बंद हुए। शुक्रवार को बीएसई में 30 में से 23 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 7 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

Exit mobile version