Site icon Dainik Savera Times

गिरावट से उबरा शेयर बाजार…जानिए क्या है सेंसेक्स, निफ्टी का हाल

 

मुंबई: विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार पिछले तीन दिन की गिरावट से उबरकर बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 262.16 अंक की छलांग लगाकर 66428.09 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 79.75 अंक उछलकर 19811.50 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.39 प्रतिशत की तेजी लेकर 32,514.28 अंक और स्मॉलकैप 0.70 प्रतिशत चढ़कर 38,585.62 अंक पर रहा।

ये भी पढ़ें : Weather News: देशभर में बदला मौसम का मिजाज: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD की लेटेस्ट अपडेट

Exit mobile version