Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर मार्किट के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए क्या है Sensex Nifty के हाल 

November 26, 2024

शेयर मार्किट के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए क्या है Sensex Nifty के हाल 

 Stock market Rise: अमेरिकी बाजारों में मजबूत रुझानों और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी जारी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 372.51 अंक चढक़र 80,482.36 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 121.4 अंक की बढ़त के साथ 24,343.30 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टूब्रो, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स,हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।

Stock market Rise

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.26 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।  शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,947.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें