Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में तेजी, जानें Sensex और Nifty के आंकड़े

January 30, 2025

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में तेजी, जानें Sensex और Nifty के आंकड़े

Stock Market Rises : प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी लौटी। इस दौरान बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में खरीदारी ने भी बाजार की धारणा को मजबूत किया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 106.13 अंक गिरकर 76,426.83 पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 23.9 अंक गिरकर 23,139.20 पर था। हालांकि, जल्द ही दोनों सूचकांकों ने इस गिरावट की भरपाई की और बढ़त के साथ कारोबार करने लगे।

Stock Market Rises
Stock Market Rises

-इन शेयरों में हुआ नफा नुक्सान

खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 104.79 अंक बढक़र 76,655.65 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 64.30 अंक बढक़र 23,227.40 पर था। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स में करीब आठ फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा आईटीसी होटल, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन भी लाल निशान में थे। बजाज फाइनेंस 4.52 फीसदी बढक़र कारोबार कर रहा था। बजाज फिनसर्व में तीन फीसदी से अधिक की तेजी आई। पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और भारती एयरटेल भी लाभ में रहे।

बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 1.35 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 0.88 फीसदी बढक़र कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,586.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत गिरकर 76.54 डॉलर प्रति बैरल पर था।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें