Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

March 19, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock market Rises: मुंबई: एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती के रुख और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 172.43 अंक चढ़कर 75,473.69 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 54 अंक की बढ़त के साथ 22,888.30 अंक पर रहा। बाद में सेंसेक्स 49.35 अंक चढक़र 75,350.61 पर और निफ्टी 35.45 अंक चढक़र 22,867.65 पर कारोबार करने लगा।

नुकसान में रहे ये कंपनियों के शेयर-

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। हालांकि, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक मंिहद्रा और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

Stock market Rises
Stock market Rises

अमेरिकी बाजार में नकारात्मक रुख-

अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 694.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 2,534.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें