Dainik Savera Times

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े 

Stock Market Rises

Stock Market Rises मुंबई: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 478.13 अंक की बढ़त के साथ 75,927.18 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 149.1 अंक चढक़र 23,056.70 अंक पर रहा।

Stock Market Rises
Stock Market Rises

-नुकसान में रहे ये शेयर 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, जोमैटो, टेक महिंद्रा, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। हालांकि, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

-अमेरिकी बाजार में सकारात्मक रुख

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,096.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,140.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Exit mobile version