Site icon Dainik Savera Times

शेयर बाजार में तीसरे दिन तेजी

मुंबई: अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी होने से पहले विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, ऑटो, तेल एवं गैस और कंज्यूमर डयूरेबल्स समेत तेरह समूहों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 63.47 अंक चढ़कर 71,721.18 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 28.50 अंक मजबूत होकर 21647.20 अंक पर पहुंच गया।

इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.66 प्रतिशत की छलांग लगाकर 37,739.22 अंक और स्मॉलकैप 0.79 प्रतिशत उछलकर 44,321.68 अंक हो गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3937 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2355 लाभ जबकि 1475 नुकसान में रहे वहीं 107 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 25 कंपनियों में लिवाली जबकि 24 में बिकवाली हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

बीएसई के 13 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.57, सीडी 0.71, ऊर्जा 1.57, वित्तीय सेवाएं 0.36, हेल्थकेयर 0.37, दूरसंचार 0.02, यूटिलिटीज 0.61, ऑटो 1.11, बैंकिंग 0.24, कंज्यूमर डयूरेबल्स 0.89, धातु 0.10, तेल एवं गैस 1.05 और पावर समूह के शेयर 0.25 प्रतिशत चढ़ गए। विदेशी बाजारों का रुझान सकारात्मक रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.10, जर्मनी का डैक्स 0.36, जापान का निक्केई 1.77, हांगकांग का हैंगसेंग 1.27 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.31 प्रतिशत मजबूत रहा।

ये भी पढ़ें: Bengal Election 2026: टीएमसी पर पीएम मोदी का हमला, ‘मां, माटी, मानुष’ का वादा भूली सरकार

Exit mobile version