Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

April 2, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Rises in Early Trade: मुंबई: पिछले सत्र में गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त लौट आई। बीएसई सेंसेक्स 256.82 अंक बढ़कर 76,281.33 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 84.9 अंक बढ़कर 23,250.60 पर खुला।

-लाभ में रहे ये शेयर

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, जोमैटो और अडानी पोर्ट्स लाभ में रहीं। नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।

-अमेरिकी बाजार में सकारात्मक रुझान

मंगलवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत बढ़कर 74.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 5,901.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) खरीदार बने रहे और उन्होंने 4,322.58 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें