Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

February 13, 2025

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Rises : घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.08 अंक चढ़कर 76,385.16 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 69.8 अंक की बढ़त के साथ 23,115.05 अंक पर रहा।

Stock Market Rises
Stock Market Rises

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। टेक महिंद्रा, टाइटन, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एचसीएल टेक और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा जबकि जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,969.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें