Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

March 24, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Rises: मुंबई: ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख से घरेलू बाजारों को भी बढ़ावा मिला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 592.78 अंक बढ़कर 77,498.29 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 169.3 अंक बढ़कर 23,519.70 पर पहुंच गया।

Stock Market Rises
Stock Market Rises

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक सर्वाधिक लाभ में रहे। दूसरी ओर टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत गिरकर 71.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को खरीदार बने रहे और उन्होंने 7,470.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 3,076.6 अंक या 4.16 प्रतिशत बढ़ा जबकि निफ्टी 953.2 अंक या 4.25 प्रतिशत बढ़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें