Dainik Savera Times

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में तेजी, जानिए क्या है  Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Rises

Stock Market Rises : घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 338.1 अंक चढक़र 79,814.73 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 101.5 अंक की बढ़त के साथ 24,314.80 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। टाइटन, टाटा स्टील, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नुकसान में रहे।

Stock Market Rises
Stock Market Rises

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,569.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,030.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Exit mobile version