Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

November 14, 2024

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Rises : घरेलू संस्थागत निवेशकों की भारी लिवाली के बीच पिछले दो कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 254.5 अंक चढक़र 77,945.45 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 86.25 अंक की बढ़त के साथ 23,645.30 अंक पर रहा।

बीएसई बेंचमार्क में पिछले दो सत्र में 1,805.2 अंक या 2.27 प्रतिशत की गिरावट आई थी। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, मारुति और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर नुकसान में रहे।

Stock market Rises

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,502.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,145.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।  अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें