Dainik Savera Times

शेयर बाजार  के शुरूआती कारोबार में तेजी, जानें कहाँ पहुंचे Sensex और Nifty के आंकड़े 

Stock Market Rises

Stock Market Rises: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 425.5 अंक की बढ़त के साथ 78,898.37 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 123.85 अंक चढक़र 23,851.50 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, नेस्ले और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की फायदे में रहे।

Stock Market Rises

अमेरिकी बाजार बुधवार को क्रिसमस के अवसर पर बंद थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,454.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version