Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

January 29, 2025

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 355.87 अंक की बढ़त के साथ 76,257.28 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 92.8 अंक चढक़र 23,050.05 पर पहुंच गया।

-इन शेयरों में हुआ नफा नुक्सान

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, जोमैटो, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। हिन्दुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे।

-जानें एशियाई बाजारों के हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बंद रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत फिसलकर 77.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,920.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें :- होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने भारत को दी बड़ी राहत, रूसी तेल खरीदने की बढ़ाई छूट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें