Stock Market Rise: मुंबई: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेज़ी का रुख देखा गया, जब वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की लिवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उछाल दर्ज हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स शुरुआती सत्र में 442.94 अंकों की बढ़त के साथ 80,661.31 पर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 129.15 अंक चढ़कर 24,457.65 पर कारोबार करता देखा गया।
इस रफ्तार के पीछे सबसे बड़ा योगदान टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज शेयरों का रहा। वहीं दूसरी ओर, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार की मजबूती को कुछ हद तक संतुलित किया गया।

-वैश्विक संकेत भी रहे मजबूत
एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक संकेत दिखाई दिए। हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225 और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में रहे, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिकी बाजार सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए, जिससे वैश्विक निवेशकों की धारणा मजबूत बनी रही।
-एफआईआई की लिवाली बनी सहारा
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लिवाली ने घरेलू बाजार को अतिरिक्त समर्थन प्रदान किया। सोमवार को FIIs ने कुल 2,474.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे, जिससे बाजार में स्थिरता और उत्साह दोनों बनाए रखने में मदद मिली।
-कच्चे तेल की कीमतों में नरमी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.33 डॉलर प्रति बैरल पर रही, जो भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए सकारात्मक संकेत है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...