नई दिल्ली: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए शुक्रवार की सुबह भारी मायूसी लेकर आई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत गहरी गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स करीब 600 अंक फिसलकर 82,720 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 160 अंक गिरकर 25,348 के आसपास कारोबार कर रहा है।
गुरुवार को मामूली तेजी के बाद उम्मीद थी कि बाजार में रिकवरी देखने को मिलेगी, लेकिन वैश्विक बाजारों की कमजोरी, एफआईआई (विदेशी निवेशकों) की बिकवाली और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल ने बाजार की धारणा को बिगाड़ दिया। इसके साथ ही, मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

आईटी, बैंकिंग और मेटल सेक्टर में भारी गिरावट
शुक्रवार के शुरुआती सत्र में आईटी, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। इसके अलावा, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में अभी दबाव बना रहेगा, जब तक वैश्विक संकेत स्थिर नहीं होते।
आज आएंगे कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे
आज बाजार में कई दिग्गज कंपनियां अपने Q2 परिणाम घोषित करने वाली हैं। इनमें बजाज ऑटो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, नालको, नायका, एजिस लॉजिस्टिक्स, एस्ट्राजेनेका फार्मा, डिविस लेबोरेटरीज, ट्रेंट, टोरेंट फार्मा, वीए टेक वाबाग, कल्याण ज्वैलर्स, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, यूएनओ मिंडा और स्पाइसजेट जैसी कंपनियां शामिल हैं। निवेशकों की निगाह इन सभी स्टॉक्स पर टिकी रहेगी।
ये भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में 2000 रुपए का उछाल! जानें नई कीमतें
इन शेयरों पर रहेगी खास नजर
1. भारती एयरटेल
सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगटेल अपनी 0.8% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। यह डील लगभग ₹10,300 करोड़ की बताई जा रही है, और इसका फ्लोर प्राइस ₹2,030 प्रति शेयर तय किया गया है। इस खबर से एयरटेल के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
2. टीवीएस मोटर कंपनी
टीवीएस मोटर ने एक्सेल इंडिया VIII (मॉरीशस) और एमआईएच इन्वेस्टमेंट्स वन बीवी के साथ एक समझौता किया है। कंपनी अपने शहरी मोबिलिटी प्लेटफॉर्म रैपिडो में हिस्सेदारी बेचने जा रही है, जिसकी कुल डील वैल्यू करीब ₹288 करोड़ बताई जा रही है।
3. रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL)
RVNL ने मध्य रेलवे के ₹272 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली (L1 बिडर) लगाई है। यदि कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट मिल जाता है, तो इसके ऑर्डर बुक में मजबूती आने की उम्मीद है।
4. एनबीसीसी इंडिया
एनबीसीसी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की गोल्डफील्ड्स कमर्शियल्स के साथ रियल एस्टेट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए एक एमओयू साइन किया है। इससे कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए अवसर मिल सकते हैं।
5. मारुति सुजुकी इंडिया
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को बड़ी राहत मिली है। एनसीएलटी, नई दिल्ली ने इसकी सहायक कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात के विलय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस कदम से कंपनी के उत्पादन और संचालन दक्षता में सुधार की उम्मीद है।
निवेशकों के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय सावधानी बरतना सबसे बेहतर विकल्प है। गिरावट के दौर में मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में दीर्घकालिक निवेश के मौके तलाशे जा सकते हैं। हालांकि, अल्पकालिक ट्रेडर्स को वोलाटिलिटी से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।
ये भी पढ़ें : बाबिल खान ने फोटोशूट से इंटरनेट पर मचाई हलचल, फैंस को नए प्रोजेक्ट का इंतजार
मेष: दिन शुभ रहेगा...