Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में गिरावट के बाद दिखी तेजी, Sensex और Nifty के आंकड़ों में हुई बढ़त 

February 25, 2025

शेयर बाजार में गिरावट के बाद दिखी तेजी, Sensex और Nifty के आंकड़ों में हुई बढ़त 

Stock Market Speed Increased : शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से गिरावट का दौर जारी रहा। लेकिन आज घरेलू बाजारों में पिछले पांच कारोबारी सत्रों में भारी गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।

-सेंसेक्स और निफ़्टी के आंकड़ों में तेजी

वहीं बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 117.57 अंक चढक़र 74,571.98 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 31.3 अंक की बढ़त के साथ 22,584.65 अंक पर रहा। शुरुआती सौदों के बाद बाद सेंसेक्स 272.39 अंक की बढ़त के साथ 74,725.89 अंक पर और निफ्टी 47.45 अंक चढक़र 22,600.80 अंक पर कारोबार करने लगा।

Stock Market Speed Increased
Stock Market Speed Increased

-नुकसान में रहे ये शेयर

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा,जोमैटो, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयर को नुकसान हुआ। सेंसेक्स में पिछले पांच कारोबारी सत्र में 1,542.45 अंक या दो प्रतिशत की, जबकि निफ्टी में 406.15 अंक या 1.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

-अमेरिकी बाजार में  नकारात्मक रुख

अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।  शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,286.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,185.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें