Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आई तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

December 4, 2024

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आई तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Status : विदेशी पूंजी के प्रवाह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 190.47 अंक चढक़र 81,036.22 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 48.1 अंक की बढ़त के साथ 24,505.25 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत चढक़र 73.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,664.67 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें