Dainik Savera Times

Stock Market : शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में आई तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

Stock Market : घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स पिछले सत्र की तेजी को जारी रखते हुए शुरुआती कारोबार में 1,289.89 अंक चढक़र 80,407 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 405.25 अंक की बढ़त के साथ 24,312.50 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस सबसे अधिक मुनाफे लाभ में रहे। जेएसडब्ल्यू स्टील और इंफोसिस के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
Stock Market Rises
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.89 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पिछले कारोबारी सत्र में बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,278.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Exit mobile version