Site icon Dainik Savera Times

नए साल के पहले कारोबारी सत्र में शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत

मुंबई: नए साल के पहले कारोबारी सत्र में सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुले। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 123.53 अंक की बढ़त के साथ 60,964.27 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 47.9 अंक की बढ़त के साथ 18,153.20 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टेक मंहिद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में थे। शुक्रवार को सेंसेक्स 293.14 अंक या 0.48 प्रतिशत के नुकसान से 60,840.74 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 85.70 अंक या 0.47 प्रतिशत के नुकसान से 18,105.30 अंक रहा था।

Exit mobile version