Site icon Dainik Savera Times

Stock Market : शुरुआती कारोबार में रहा उतार-चढ़ाव, जानिए Sensex और Nifty के हाल

Stock Market Profits

Stock Market : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में काफी उतार-चढ़ाव रहा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 75.16 अंक की गिरावट के साथ 81,690.70 अंक पर आ गया।

एनएसई निफ्टी 25.45 अंक फिसलकर 24,682.95 अंक पर रहा। बाद में दोनों सूचकांक उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करते रहे। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

आईटीसी, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 8,539.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Exit mobile version