Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में गिरावट का रुख, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े, TCS और Infosys पर दबाव

July 11, 2025

शेयर बाजार में गिरावट का रुख, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े, TCS और Infosys पर दबाव

Stock Market Today : मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत मंदी के माहौल में हुई। बीएसई सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 398.45 अंक की गिरावट के साथ 82,791.83 के स्तर पर कदम रखा, जबकि एनएसई निफ्टी 111.25 अंक लुढ़ककर 25,244.00 के स्तर पर पहुंच गया। यह गिरावट निवेशकों की सतर्कता और तकनीकी क्षेत्र में दबाव के संकेत के रूप में देखी जा रही है।

-लाल निशान में खुले शेयर

सेंसेक्स की 30 में से अधिकांश कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। प्रमुख आईटी कंपनियों पर विशेष रूप से दबाव देखा गया, जहां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में लगभग 2% की गिरावट आई। इसके अलावा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, बाजार में कुछ कंपनियों ने मजबूती भी दिखाई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में बढ़त देखने को मिली, जो इस गिरते बाजार में कुछ हद तक संतुलन का काम कर रहे हैं।

Stock Market Today
Stock Market Today

-एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख

अंतरराष्ट्रीय संकेतों की बात करें तो, एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। वहीं, अमेरिकी बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे, जो वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में सकारात्मकता का संकेत दे रहे हैं।

क्रूड ऑयल की कीमतों में भी हल्की तेजी देखी गई, ब्रेंट क्रूड 0.35% बढ़कर 68.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा है।

-विदेशी निवेशकों (FIIs) की बात करें तो

बाजार में रुचि दिखाई और कुल 221.06 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। यह आंकड़ा बताता है कि भले ही घरेलू बाजार में गिरावट दिख रही हो, लेकिन विदेशी निवेशक अभी भी भारतीय बाजार को लेकर आशावादी बने हुए हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में बाजार की दिशा प्रमुख कॉर्पोरेट नतीजों, वैश्विक संकेतों और डॉलर-रुपया विनिमय दर पर निर्भर करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें