Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stock Market Today: सप्ताह की शुरुआत में शेयर बाजार में रहा दबाव, जानें Sensex-Nifty के हाल

January 5, 2026

Stock Market Today: सप्ताह की शुरुआत में शेयर बाजार में रहा दबाव, जानें Sensex-Nifty के हाल

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 5 जनवरी को कमजोर शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों में सतर्कता देखने को मिली, जिससे प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स दबाव में आ गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121.96 अंक या 0.14 फीसदी टूटकर 85,640.05 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने हल्की बढ़त के साथ 26,333.70 पर ओपनिंग जरूर की, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह भी लाल निशान में चला गया।

सुबह करीब 9:24 बजे सेंसेक्स 32 अंक की गिरावट के साथ 85,729 के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 करीब 5 अंक फिसलकर 26,323 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया।

इन शेयरों में दिखी मजबूती

बीएसई में शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे ये स्टॉक्स टॉप गेनर्स की सूची में रहे।

इन शेयरों पर दबाव

दूसरी ओर, आईटी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी हावी रही। एचसीएल टेक, ट्रेंट, टेक महिंद्रा और टीसीएस जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और ये टॉप लूजर्स में शामिल रहे।

पिछले कारोबारी दिन बाजार का हाल

इससे पहले शुक्रवार, 2 जनवरी को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 573.41 अंक यानी 0.67 फीसदी की उछाल के साथ 85,762.01 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 ने भी 182 अंक या 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 26,328.55 के स्तर पर क्लोजिंग दी थी।

शुक्रवार को एनटीपीसी, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड और मारुति सुजुकी जैसे शेयरों में मजबूत तेजी रही थी। वहीं आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल दबाव में रहे थे।

सेक्टोरल स्तर पर निफ्टी आईटी, बैंक, ऑटो, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी देखने को मिली थी, जबकि एफएमसीजी शेयरों में हल्की कमजोरी दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में हो सकती है भारी बढ़ोतरी! वेनेजुएला संकट से बढ़ी मांग

निवेशकों के लिए सलाह

बाजार की मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। शॉर्ट टर्म उतार-चढ़ाव के बीच निवेश से पहले उचित रिसर्च और विशेषज्ञों की सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से दी गई है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें