Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stock Market Today: शेयर बाजार में दिखी तेजी, Sensex-Nifty के अंकों ने बनाया रिकॉर्ड

March 10, 2026

Stock Market Today: शेयर बाजार में दिखी तेजी, Sensex-Nifty के अंकों ने बनाया रिकॉर्ड

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज, 10 मार्च को मजबूती के साथ शुरुआत की, भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान-इजरायल के तनाव का असर बना हुआ है। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों हरे निशान पर खुले।

सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 809.57 अंक यानी 1.04% की तेजी के साथ 78,375.73 के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी 50 ने 252.75 अंक या 1.05% की बढ़त के साथ 24,280.80 पर ट्रेडिंग की शुरुआत की।

सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 489 अंक की तेजी के साथ 78,055 के स्तर पर और निफ्टी 50 163 अंक ऊपर उठकर 24,191 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market Today
Stock Market Today

बीएसई बास्केट: टॉप गेनर और लूजर

इस दिन बीएसई के टॉप गेनर रहे:

इंडिगो

एशियन पेंट

टाइटन

एलएंडटी

टाटा स्टील

वहीं टॉप लूजर में शामिल थे:

रिलायंस

भारती एयरटेल

पावरग्रिड

टेक महिंद्रा

ये भी पढ़ें:

सोमवार की गिरावट की तुलना

पिछले कारोबारी दिन सोमवार, 9 मार्च को बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,352.74 अंक यानी 1.71% लुढ़ककर 77,566.16 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 422.40 अंक या 1.73% गिरकर 24,028.05 पर बंद हुआ।

बीएसई बास्केट के प्रमुख गेनर सोमवार को थे: रिलायंस, सनफॉर्मा, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक। टॉप लूजर में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआईएन, इंडिगो और अडानी पोर्ट शामिल थे। निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 में गिरावट रही, जबकि निफ्टी आईटी के शेयरों ने तेजी दिखाई। सोमवार के दिन बीएसई बास्केट के 30 शेयरों में से केवल 5 हरे निशान पर बंद हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें