Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट से हाहाकार, जानें Sensex-Nifty के हाल

November 11, 2025

Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट से हाहाकार, जानें Sensex-Nifty के हाल

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे प्रमुख इंडेक्स दबाव में रहे। सुबह 9:24 बजे बीएसई सेंसेक्स 135 अंक फिसलकर 83,400.31 के स्तर पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 40.8 अंक की गिरावट के साथ 25,533.55 पर ट्रेड कर रहा था।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी में मैक्स हेल्थकेयर, टीसीएस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और डॉ. रेड्डीज लैब्स जैसी कंपनियों में तेजी देखने को मिली। वहीं, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स और एसबीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव रहा।

गिरने वाले प्रमुख शेयर

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एनटीपीसी और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में भी हल्की गिरावट देखने को मिली।

बढ़त वाले शेयर

वहीं दूसरी ओर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, अदानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ईटर्नल जैसी कंपनियों में खरीदारी का रुझान बना रहा।

एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में मंगलवार को मिश्रित कारोबार देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी हरे निशान में रहे, जबकि चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स लाल निशान में फिसले।

ये भी पढ़ें: Vivo Y500 Pro: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

अमेरिकी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत

अमेरिकी बाजार सोमवार रात मजबूती के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 में 1.54% और नैस्डैक 100 में 2.20% की उछाल दर्ज की गई जो मई के बाद एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। विश्लेषकों का कहना है कि यह रुझान अमेरिकी सीनेट द्वारा सरकारी शटडाउन समाप्त करने के विधेयक को मंजूरी देने से आया है।

रुपये में हल्की मजबूती

विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। शुरुआती सत्र में रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 88.67 प्रति डॉलर पर पहुंचा। डॉलर में कमजोरी ने घरेलू मुद्रा को सहारा दिया, हालांकि विदेशी फंडों की निकासी और कमजोर शेयर बाजार ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें