Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stock Market Update: हफ्ते के आखिरी दिन निवेशकों में दिखा उत्साह, Sensex-Nifty में मजबूती

January 16, 2026

Stock Market Update: हफ्ते के आखिरी दिन निवेशकों में दिखा उत्साह, Sensex-Nifty में मजबूती

Stock Market Update: हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार, 16 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर रौनक लौटती नजर आई। बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की, जहां शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में दिखाई दिए। बीएसई सेंसेक्स करीब 288 अंकों की बढ़त के साथ 83,670.80 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 लगभग 30 अंकों की तेजी के साथ 25,696 पर पहुंच गया।

टेक्निकल लेवल्स पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स के मुताबिक, निफ्टी के लिए 25,600 का स्तर मजबूत सपोर्ट के तौर पर उभरा है। इस सपोर्ट की वजह से बाजार में रिवर्सल पैटर्न बनता दिख रहा है, जिससे हालिया रिकवरी आगे भी जारी रह सकती है। हालांकि, निफ्टी को 26,020 की ओर बढ़ने के लिए 25,715 के ऊपर टिके रहना बेहद जरूरी होगा। अगर इंडेक्स 25,600 के नीचे फिसलता है, तो इसमें 25,060 तक गिरावट का जोखिम बढ़ सकता है।

VD: Tarun Chugh ਨੇ ਕਲਕੱਤਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਦਾ ਸਵਾਗਤ, ਝੂਠ ਬੇਨਕਾਬ

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत

एशिया-पैसिफिक बाजारों में शुक्रवार को मिश्रित रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 और टॉपिक्स दोनों में करीब 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया में कोस्पी में हल्की मजबूती दिखी, जबकि कोस्डैक में कमजोरी रही। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया।

ये भी पढ़ें: बाइक चला रहा था लड़का… पीछे बैठ उसे मारती रही लड़की, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने लगाई क्लास, देखें Video

उधर, अमेरिकी शेयर बाजारों ने 15 जनवरी को मजबूती के साथ कारोबार खत्म किया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में करीब 0.60 फीसदी की तेजी रही, जबकि S&P 500 और नैस्डैक कंपोजिट भी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।

कुल मिलाकर, घरेलू बाजार में शुरुआती तेजी के पीछे ग्लोबल संकेतों के साथ-साथ टेक्निकल सपोर्ट का भी अहम रोल नजर आ रहा है। अब निवेशकों की निगाहें निफ्टी के अहम स्तरों पर टिकी रहेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें