Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, इन स्टॉक्स में दिखा उतार-चढ़ाव

February 2, 2026

Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, इन स्टॉक्स में दिखा उतार-चढ़ाव

Stock Market Update: बजट वाले दिन आई भारी बिकवाली के बाद घरेलू शेयर बाजार में दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी बाजार ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 167 अंकों से ज्यादा टूटकर 80,555 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी करीब 29 अंकों की गिरावट के साथ 24,796 पर कारोबार करता दिखा।

गौरतलब है कि रविवार को बजट पेश होने के बाद बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली थी, जिसमें सेंसेक्स करीब 1,547 अंक और निफ्टी लगभग 495 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

बाजार की चौड़ाई रही कमजोर

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से केवल 12 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 18 शेयर गिरावट के साथ खुले। वहीं निफ्टी 50 में भी सिर्फ 14 शेयर ही हरे निशान में रहे और 36 शेयरों पर बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market Update
Stock Market Update

आईटीसी पर सबसे ज्यादा दबाव

सेंसेक्स शेयरों में आज आईटीसी सबसे ज्यादा टूटता नजर आया, जिसमें करीब 2 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके उलट भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और यह 2.5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर खुले।

इन शेयरों ने दिखाई मजबूती

एलएंडटी, अडाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयरों में शुरुआती कारोबार में खरीदारी देखने को मिली। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील भी मामूली बढ़त के साथ खुले।

इन दिग्गज शेयरों में बिकवाली

दूसरी ओर एनटीपीसी, टाइटन, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट जैसे शेयरों पर दबाव बना रहा। आईटी सेक्टर के दिग्गज इंफोसिस और टीसीएस भी गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी और भारती एयरटेल के शेयरों में भी कमजोरी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: शिवसेना नेता की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

निवेशकों में सतर्कता

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक बजट के बाद की अनिश्चितता और वैश्विक संकेतों के कारण निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। आने वाले सत्रों में बाजार की दिशा कंपनियों के नतीजों और वैश्विक बाजारों से मिलने वाले संकेतों पर निर्भर करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें