नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ की। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी जारी होने से पहले निवेशकों का रुख पूरी तरह सावधान दिखा। शुरुआती ट्रेड में सेंसेक्स लगभग सपाट रहते हुए 85,265.74 पर था, जबकि निफ्टी मामूली बढ़त लेकर 26,040.95 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। बाजार खुलते ही करीब 1261 शेयरों में तेजी, 1365 शेयरों में गिरावट, और 158 शेयर बिना किसी बदलाव के दिखे।
ग्लोबल मार्केट से मिले मिश्रित संकेत
RBI पॉलिसी डे पर घरेलू निवेश वातावरण पर वैश्विक संकेतों का दबाव देखने को मिला। विदेशी निवेशक (FII) लगातार छठे दिन कैश सेगमेंट में बिकवाली जारी रखे हुए हैं, जिससे मार्केट सेंटीमेंट नकारात्मक बना है। लॉन्ग-शॉर्ट रेश्यो भी घटकर 12% तक आ गया है, जो ट्रेडर्स की सतर्कता को दर्शाता है। एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिला, जबकि गिफ्ट निफ्टी फ्लैट चला। अब बाजार की नजर सुबह 10 बजे जारी होने वाली RBI की ब्याज दरों व आर्थिक अनुमान से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं पर टिक गई है।

आज इन प्रमुख शेयरों पर रहें निवेशकों की नजर
1. ITC Hotels Ltd
कंपनी के बड़े शेयरधारक British American Tobacco (BAT) अपनी लगभग 7% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं। करीब 2,998 करोड़ रुपये की इस ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस ₹205.65 प्रति शेयर तय किया गया है। इससे शेयर में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने की संभावना है।
2. Diamond Power Infrastructure
कंपनी को अदाणी ग्रीन एनर्जी से 748 करोड़ रुपये का मेगा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर सोलर केबल सप्लाई से जुड़ा है, जिसकी डिलीवरी जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 के बीच की जाएगी। ऑर्डर मिलने से कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
3. RailTel Corporation
रेलटेल को CPWD से 63 करोड़ रुपये का ICT नेटवर्क डेवलपमेंट का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूती देने के साथ मार्जिन सुधार में भी मदद करेगा।
ये भी पढ़ें: इंडिगो की 550 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द, देशभर के एयरपोर्ट्स पर मची हाहाकार
4. Zen Technologies
कंपनी को रक्षा मंत्रालय से 120 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह डील कॉम्प्रिहेंसिव ट्रेनिंग नोड (CTN) सिस्टम की सप्लाई से जुड़ी है, जिसमें कई सिम्युलेटर्स और ट्रेनिंग इक्विपमेंट शामिल हैं। इससे डिफेंस सेगमेंट में कंपनी की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है।
5. Lloyds Engineering Works
कंपनी ने इटली की Virtualabs SRL के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है। दोनों कंपनियाँ मिलकर रक्षा और सिविल जरूरतों के लिए एडवांस्ड रडार टेक्नोलॉजी विकसित करेंगी। यह सहयोग स्टॉक के लिए सकारात्मक ट्रिगर बन सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...